Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत और जमैका ने सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों में प्रौद्योगिकी की संभावनाओं पर न्यूयार्क में की चर्चा
    देश

    भारत और जमैका ने सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों में प्रौद्योगिकी की संभावनाओं पर न्यूयार्क में की चर्चा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारत के स्थायी मिशन के परिसर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में भी शामिल हुईं सावित्री ठाकुर
    नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में सामाजिक विकास आयोग की बैठक के 63वें सत्र के बाद महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल और श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स की अध्यक्षता में जमैका के दल के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय चर्चा हुई। इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी के उपयोग में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

    यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई उसमें वित्तीय समावेशन, डीबीटी, वृद्धावस्था पेंशन आदि में भारत द्वारा किए जा रहे विभिन्न डिजिटल हस्तक्षेप और प्रौद्योगिकी की भूमिका शामिल थी, जो विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। चर्चा का केंद्र पोषण ट्रैकर था- पोषण परिणामों की निगरानी और सुधार के लिए भारत का अग्रणी डिजिटल उपकरण और ऐसे तरीके, जिनसे इसी तरह के तकनीकी नवाचार जमैका के सामाजिक सुरक्षा ढांचे का समर्थन कर सकते हैं। दोनों पक्षों ने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में कुशल, पारदर्शी और प्रभावशाली सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया।

    उन्होंने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जाम्बिया के साथ भारत में आंगनवाड़ी केंद्रों में सामाजिक और पोषण संबंधी परिणामों की निगरानी में पोषण ट्रैकर के उपयोग पर भी चर्चा की। इस बैठक के बाद न्यूयॉर्क स्थित भारत के स्थायी मिशन (पीएमआई) के परिसर में हिंदी दिवस में भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश और मिशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक और भाषाई आदान-प्रदान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतत्कालीन पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ पैनल चर्चा पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दी सफाई
    Next Article वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं को नई दिशा मिलीः आदित्यनाथ
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

      May 9, 2025

      पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट

      May 8, 2025

      देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version