Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की
    देश

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 18, 2025Updated:February 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने मौजूदा केंद्र सरकार पर दिशाहीन और अदूरदर्शी होने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि सरकार की खराब नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह कहना कि हमारी अर्थव्यवस्था “अच्छा रिटर्न” दे रही है, इससे ज़्यादा विडंबना और कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि साल 2025 में अब तक भारतीय शेयर बाज़ारों से ₹45 लाख करोड़ स्वाहा हो चुके हैं। निफ्टी 50 फ़र्मों ने 5 सालों में सबसे ख़राब तिमाही मुनाफ़ा वृद्धि दिखाई है।

    उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों ने पिछले साल अक्टूबर से अब तक ₹1.56 लाख करोड़ से ज़्यादा के शेयर बेचे हैं, जिसमें 2025 में ही लगभग ₹1 लाख करोड़ शामिल हैं। इसके कारण छोटे और मध्यम निवेशकों की संपत्ति खत्म हो गई है। डॉलर के मुकाबले रुपये के 87 पर होने का मतलब है कि व्यापार घाटा आसमान छू रहा है। पिछले 5 सालों में आयात में 62.21% की वृद्धि हुई है।

    मोदी सरकार की व्यापार नीति की आलोचना करते हुए खरगे ने इसे देश के लिए विनाशकारी करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि देश की निर्यात वृद्धि यूपीए शासन में (2004-14) के दौरान 549.36 प्रतिशत थी, जो मोदी सरकार (2014-24) के दौरान 24.72% (अप्रैल-नवंबर 2024 तक) पर आ गई है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में ₹10 लाख करोड़ का कॉर्पोरेट कर राजस्व माफ कर दिया है, इस उम्मीद में कि वे रोजगार पैदा करेंगे लेकिन कॉर्पोरेट करों में कटौती से लाभान्वित होने वाली 9 में से 8 कंपनियों ने नौकरियों में कमी की है।

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भारत वैश्विक टैरिफ युद्ध की ओर बढ़ रहा है। हमारा विनिर्माण क्षेत्र डूब रहा है। मेक इन इंडिया और पीएलआई योजनाएं विफल हो गई हैं। युवा बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं है। मूल्य वृद्धि बचत को खत्म कर रही है। खपत घट रही है, बजट से कोई राहत नहीं है। ग्रामीण मजदूरी में शून्य वृद्धि देखी गई है। कुल मिलाकर पिछले 10 वर्षों में रुपया 43% तक गिर चुका है। जबरन तेल-गैस खरीदने से हमारे आयात बिल पर बोझ पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसम और अरुणाचल के दौरे पर 21 फरवरी को गुवाहाटी आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
    Next Article फरीदकोट : ट्रक से टकराकर बस नाले में गिरी, पांच की मौत व 21 घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version