Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की मांग- मुल्क में आवश्यक चुनाव सुधार बहुत जरूरी
    दुनिया

    बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की मांग- मुल्क में आवश्यक चुनाव सुधार बहुत जरूरी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में इस समय 13वें संसदीय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने दिसंबर तक चुनाव कराने के सरकारी आश्वासन के बाद अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग ने अंतरिम सरकार से संसदीय चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए लगभग 5,921 करोड़ टका की मांग की है। इस बीच बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने कहा है कि मुल्क में आवश्यक चुनाव सुधार बहुत जरूरी है। देश में अगले संसदीय और स्थानीय निकाय चुनाव इसके बाद ही कराए जाने चाहिए।

    ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र की खबर के अनुसार बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के महासचिव प्रोफेसर मिया गुलाम परवार ने कहा है कि आवश्यक चुनाव सुधारों के बिना देश में कोई चुनाव नहीं होना चाहिए। परवार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ आज निर्वाचन भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिरुद्दीन व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। प्रो. मिया ने इसके बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”हमने चुनाव आयोग से स्पष्ट रूप से कहा है कि सुधार के बिना देश में कोई भी चुनाव नहीं होना चाहिए।” जमात नेता ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुधार जरूरी है।

    बांग्लादेश चुनाव आयोग देश की अंतरिम सरकार से 13वें संसदीय चुनाव और विभिन्न अन्य स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए लगभग 5,921 करोड़ टका की मांग कर चुका है। आयोग के अतिरिक्त सचिव केएम अली नेवाज का कहना है कि संसदीय चुनाव पर अकेले लगभग 2,800 करोड़ टका खर्च होने का अनुमान है।दूसरी ओर, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने दिसंबर तक चुनाव कराने के सरकारी आश्वासन के बाद अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने अंतरिम सरकार से मांग की है कि वह चुनाव रोडमैप की शीघ्र घोषणा करे। पार्टी ने कहा है कि अगर अंतरिम सरकार रोडमैप की घोषणा नहीं करती तो 67 संगठनात्मक जिलों में रैलियां आयोजित कर मोर्चा खोला जाएगा। सोमवार को भी पार्टी के तीन नेताओं ने इस संबंध में देश के मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: आधार लिंक की समय सीमा बढ़ी
    Next Article शब-ए-बारात की छुट्टी 14 फरवरी को
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version