Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव जारी 
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव जारी 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में मामूली तेजी भी आई, लेकिन इसके बाद जोरदार बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी, जिससे शेयर बाजार की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 4.95 प्रतिशत से लेकर 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 3.10 प्रतिशत से लेकर 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,299 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 849 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,450 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में और 33 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 61.44 अंक की तेजी के साथ 78,119.60 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 78,356.98 अंक के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक गिर कर 77,948.31 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 163.05 अंक की तेजी के साथ 78,221.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 46.15 अंक उछल कर 23,649.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,683.90 अंक तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक ने लाल निशान में 23,566.85 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में सुबह 10 बजे तक मामूली उतार चढ़ाव के साथ कारोबार होता रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने एक बार फिर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 34.90 अंक की मजबूती के साथ 23,638.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 213.12 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,058.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 92.95 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,603.35 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Next Article सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 56 अंक उछला

      May 7, 2026

      कच्चा तेल फिर 101 डॉलर प्रति बैरल पार

      May 7, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी चमक

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
      • बिहार में 32 मंत्री: सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह
      • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
      • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
      • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version