Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार खरीदारी होती रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लिवाली का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,083.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,786.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 4.18 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 44,751.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 103.99 अंक यानी 1.19 प्रतिशत उछल कर 8,727.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 115.94 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,007.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 316.49 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,902.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,651.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 227.92 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूट कर 33,838.61 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 145.87 अंक यानी 2.12 प्रतिशत फिसल कर 6,729.68 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,525.58 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,847.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 103.96 अंक यानी 0.45 प्रतिशत उछल कर 23,420.56 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 311.42 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,203.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,314.29 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,266.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसएसबी और पुलिस ने 1.7 किलो अफीम, 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव जारी 
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में केटेक्स फैब्रिक्स की कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक

      August 5, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      August 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version