Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आईपी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में लहराया परचम
    देश

    आईपी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में लहराया परचम

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंस्टीट्यूट एनडीआईएम की छात्रा जीयूओ विस्मया बिनु ने देहरादून में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में कलारीपयट्टू खेल स्पर्धा में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में तलवार और ढाल श्रेणी में रजत पदक और उर्मी और ढाल श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। 38 वें राष्ट्रीय खेल स्पर्धा उत्तराखंड के देहरादून में 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं।

    इस प्राचीन मार्शल आर्ट कला कलारीपयट्टु को विस्मया बिनु ने 8वीं कक्षा से सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय और राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने दिल्ली मलयाली एसोसिएशन, आरके पुरम सेक्टर-4 में सुमेश पीबी गुरुक्कल के मार्गदर्शन में इस खेल स्पर्धा के लिए अपने कौशल को विकसित किया और इस ऐतिहासिक कला के तकनीकों को सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण लिया। उन्होंने दिल्ली राज्य कलारीपयट्टू चैंपियनशिप समेत कई खेल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं, और भारतीय कलारीपयट्टू संघ में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

    उल्लेखनीय है कि उन्होंने गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में भी दो रजत पदक भी जीते हैं। कलारीपयट्टू, जो दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट्स में से एक है, अपनी चपलता, युद्ध तकनीकों और तलवार, ढाल और लचीले उर्मी जैसे हथियारों के उपयोग के लिए जाना जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनभद्र: महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, चार घायल
    Next Article छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, दो जवानों का बलि‍दान और दो घायल हुए
    shivam kumar

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version