Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बुधवार को बजट पेश करेगी ममता सरकार, महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर
    राज्य

    बुधवार को बजट पेश करेगी ममता सरकार, महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राज्य सरकार बुधवार को बजट पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार अपने आगामी बजट में सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता देने की तैयारी कर रही है। सरकार इन योजनाओं को अपने चुनावी सफलता के लिए अहम मान रही है।

    वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार शाम वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। चूंकि यह 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले का अंतिम पूर्ण बजट होगा, इसलिए इसमें लोकलुभावन योजनाओं की भरमार रहने की संभावना है।

    वित्त विभाग से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, सरकार ‘बांगलार बाड़ी’ आवास योजना और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना ‘लक्ष्मी भंडार’ पर विशेष ध्यान देने वाली है। दोनों योजनाओं के लिए बजट में बड़े आवंटन की उम्मीद है।

    सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस बार बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण की योजनाओं के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। गरीबों के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की भी संभावना है।

    तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा समाज के हर तबके के विकास और खास तौर पर महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है। प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण योजनाओं में बढ़ोतरी की संभावना है। वित्त विभाग लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मिलने वाले भत्ते में बढ़ोतरी पर विचार कर रहा है।” वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में लक्ष्मी भंडार योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया गया था, जिससे सामान्य वर्ग की महिलाओं को मिलने वाली राशि हजार रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति की महिलाओं को 1,200 रुपये कर दी गई थी। इस कदम को 2024 के लोकसभा चुनावों में महिला मतदाताओं को साधने के लिए अहम माना गया था।

    पश्चिम बंगाल में महिला मतदाता तेजी से एक निर्णायक ताकत बन रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में 3.73 करोड़ महिला मतदाता थीं, जो पुरुष मतदाताओं (3.85 करोड़) से सिर्फ 12 लाख कम थीं। 2019 से 2024 के बीच पंजीकृत महिला मतदाताओं की संख्या 9.8 प्रतिशत बढ़ी है। इसी कारण, सभी राजनीतिक दल महिलाओं को साधने की रणनीति अपना रहे हैं

    टीएमसी सरकार पहले से ही अपने बजट में कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देती रही है और 2026 के चुनावों को देखते हुए यह रुझान और तेज होने की संभावना है। 2024-25 के बजट में पिछले वर्ष के 3.39 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले करीब आठ प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार, राज्य की जीडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 7.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो राष्ट्रीय औसत 7.32 प्रतिशत से अधिक थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबहुमंजिली इमारत में लगी आग, दो की मौत
    Next Article महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025

      मुख्यमंत्री योगी का कड़ा संदेश-मिलावटखोरी बंद करो, नहीं तो चौराहों पर लगेगी फोटो

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version