Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छत्तीसगढ़ में शहीद पलामू का लाल पंचतत्व में विलीन
    Top Story

    छत्तीसगढ़ में शहीद पलामू का लाल पंचतत्व में विलीन

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 21, 2025Updated:February 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चतरा सांसद और पांकी विधायक, सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों ने दी सलामी
    पलामू। छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पलामू का लाल सीआरपीएफ जवान महिमा शुक्ला शहीद हो गए। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) के कमलकेडिया के रहने वाले महिमा शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया और फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिमा शुक्ला अमर रहे के नारे लगाए गए। अंतिम विदाई देते समय हर किसी की आंखें नम थी। चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता समेत अन्य लोगों ने जवान को सलामी दी ।

    महिमा शुक्ला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हवलदार के पद पर तैनात थे। 11 फरवरी को महिमा शुक्ला नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी क्रम में आईईडी की चपेट में आ गए थे। इस विस्फोट में उनके दोनों पर उड़ गए थे। उन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में भर्ती करवाया गया था। वह 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। उनके शहीद होने की खबर के साथ ही पूरे पलामू में मातम का माहौल छा गया। पैतृक गांव कमलकेडिया में शोक की लहर है। महिमा शुक्ला लंबे वक्त से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। अंतिम संस्कार में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के अलावा सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह, पलामू डीआईजी वाईएस रमेश, सीआरपी डीआईजी पंकज कुमार ने भी सलामी दी। साथ ही पलामू जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित छह गिरफ्तार
    Next Article सूर्यकांत त्रिपाठी की जयंती पर बाबूलाल ने किया नमन
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version