Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की
    देश

    राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजपीपला/अहमदाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्मदा जिले के एकतानगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) का दौरा किया। उन्होंने सरदार साहब की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य प्रोटोकॉल मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा की भव्यता देखी। सभी ने सरदार साहब की एकता, अखंडता और अटूट धैर्य की भावना का प्रत्यक्ष अनुभव किया। सागबारा और तिलकवाड़ा के आदिवासी भाई-बहनों ने मेवासी और होली नृत्य जैसे पारंपरिक आदिवासी नृत्यों के साथ एकता की दीवार पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिमा परिसर में स्थित प्रदर्शनी हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने भारत की आजादी की गाथा, गुलामी से आजादी तक की यात्रा तथा भारत की एकता के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के संघर्ष और योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।राष्ट्रपति ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की दर्शक दीर्घा से सरदार सरोवर, नर्मदा बांध और विंध्याचल-सतपुड़ा पर्वत शृंखला की प्राकृतिक सुंदरता को देखी। राष्ट्रपति मुर्मु बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नर्मदा की अतिथि बनीं। उन्होंने रात्रि विश्राम के बाद आज दूसरे दिन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसएसएनएनएल के अध्यक्ष मुकेश पुरी, एसके मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुम्बे, एसओयू के सीईओ यज्ञेश्वर व्यास सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्यमंत्री शुक्रवार को करेंगे शुभारंभ
    Next Article बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा से पकड़े दो ड्रोन और हथियार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version