Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर 15 मार्च तक पूरा करें : प्रधान सचिव
    Top Story

    सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर 15 मार्च तक पूरा करें : प्रधान सचिव

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 4, 2025Updated:February 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया
    रांची। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को निमार्णाधीन सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के वरीय अभियंता भी उनके साथ थे। प्रधान सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और निर्माणकर्ता एजेंसी एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि फ्लाइओवर का निर्माण कार्य 15 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाये।
    इसके अलावा उन्होंने सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और निर्माणकर्ता एजेंसी डीआरए को फरवरी के अंत तक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

    डीआरएम से बातचीत कर शीघ्र ब्लॉक देने का आग्रह
    पथ निर्माण विभाग के वरीय अभियंता प्रधान सचिव को पुराने हाइकोर्ट की ओर बने रैंप से लेकर रेलवे लाइन के ऊपर हाल में बने स्टे केबल ब्रिज तक लेकर गये। वहां से प्रधान सचिव ने स्टे केबल ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि फ्लाइओवर के सुदृढ़ता की वैज्ञानिक जांच के लिए जल्द से जल्द स्टे केबल ब्रिज पर बने सेगमेंट गडर पर एक परत बिटुमिन से कालीकरण किया जाये।
    इसके लिए रेलवे से ब्लॉक की आवश्यकता होगी। श्री कुमार ने इसके लिए रेलवे के डीआरएम से बातचीत कर शीघ्र ब्लॉक देने का आग्रह किया और उम्मीद जतायी कि एक या दो दिनों में रेलवे से ब्लॉक मिल जायेगा।

    राजेंद्र चौक के गोलंबर में आकर्षक पौधे लगाने का निर्देश
    रेलवे स्टे केबल ब्रिज का मुआयना करने के बाद प्रधान सचिव पटेल चौक पहुंचे। जहां उन्होंने स्टे केबल ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद वे राजेंद्र चौक गये, जहां निर्माणाधीन फ्लाइओवर के नीचे पौध रोपण की प्रक्रिया देखी। उन्होंने राजेंद्र चौक के गोलंबर में आकर्षक पौधे लगाने का निर्देश दिया। एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर टीबी सिंह को प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि युद्धस्तर पर काम करते हुए 15 मार्च तक सभी कार्यों को पूरा किया जाये।

    सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर का निरीक्षण
    प्रधान सचिव ने सिरमटोली से कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि फ्लाइओवर के जिओटेक के माध्यम से मिट्टी की जांच के लिए बोरिंग का काम पूरा कर लिया गया है।

    साथ ही सरना स्थल को बचाते हुए नये क्रॉस आर्म डिजाइन पर फ्लाइओवर का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि नया डिजाइन जल्द से जल्द स्वीकृत कराकर फरवरी के अंत तक काम शुरू किया जाये। इस दौरान ओएसडी विजय कुमार, पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर, मुख्य अभियंता मनोहर कुमार और कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार कच्छप भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत
    Next Article एडीजी ने ई-साक्ष्य ऐप को लेकर की समीक्षा बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version