Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»प्रो. यूनुस ने एलन मस्क से की बांग्लादेश में स्टारलिंक पर चर्चा
    दुनिया

    प्रो. यूनुस ने एलन मस्क से की बांग्लादेश में स्टारलिंक पर चर्चा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो. मोहम्मद यूनुस ने टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क और उनकी टीम के साथ आभासी बैठक में संचार संसाधनों पर चर्चा की। मुख्य सलाहकार प्रो. यूनुस चाहते हैं कि मस्क बांग्लादेश में स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट की सेवा शुरू करें।

    द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, मुख्य सलाहकार की प्रेस विंग की विज्ञप्ति में इस बैठक का ब्यौरा जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, स्पेसएक्स के संस्थापक और मुख्य सलाहकार ने विशेष रूप से बांग्लादेश के उद्यमशील युवाओं, ग्रामीण और कमजोर महिलाओं और दूरदराज के समुदायों के लिए स्टारलिंक के उपग्रह संचार के संभावित परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में बात की। इस बैठक में रोहिंग्या संकट पर बांग्लादेश के प्रतिनिधि खलीलुर रहमान, एसडीजी के प्रमुख समन्वयक लामिया मोर्शेड के साथ स्पेसएक्स के उपाध्यक्ष लॉरेन ड्रेयर और ग्लोबल एंगेजमेंट सलाहकार रिचर्ड ग्रिफिथ्स ने हिस्सा लिया।

    प्रोफेसर यूनुस और मस्क ने चर्चा की कि कैसे उच्च गति, कम लागत वाली इंटरनेट कनेक्टिविटी बांग्लादेश में डिजिटल विभाजन को पाट सकती है। वंचित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक विकास को मजबूत कर सकती है और लाखों छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को राष्ट्रीय सीमा से परे पहुंच प्रदान कर सकती है। प्रो. यूनुस ने कहा कि स्टारलिंक की कनेक्टिविटी को बांग्लादेश के बुनियादी ढांचे में एकीकृत करने से लाखों लोगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और देश को वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में और अधिक निकटता से एकीकृत किया जा सकेगा।

    मुख्य सलाहकार यूनुस ने कहा कि स्टारलिंक के बांग्लादेश में आने से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को दुनिया से जोड़ने की ग्रामीण बैंक और ग्रामीणफोन की पहल का विस्तार होगा। टेस्ला संस्थापक ने विश्वास व्यक्त किया कि स्टारलिंक जैसी तकनीकी प्रगति का लाभ उठाकर बांग्लादेश में नवाचार, आर्थिक सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रो. यूनुस ने मस्क को जल्द से जल्द बांग्लादेश आने के लिए आमंत्रित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को संजोया और जीवंत बनायाः प्रधानमंत्री मोदी 
    Next Article नेपाल-भारत के बीच 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर परियोजना को लेकर बनी सहमति
    shivam kumar

      Related Posts

      कोशी बैराज पर यातायात रोका गया, बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ा

      October 5, 2025

      जर्जिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश नाकाम

      October 5, 2025

      जापान में 6 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके

      October 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोशी बैराज पर यातायात रोका गया, बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ा
      • जर्जिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश नाकाम
      • जापान में 6 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके
      • रायडीह स्वास्थ्य केंद्र की कर्मी करती है नवजातों का सौदा!
      • नेतन्याहू बोले- अगले कुछ दिनों में सभी बंधकों की वापसी की उम्मीद, इजराइल एक बड़ी उपलब्धि के कगार पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version