Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल-भारत के बीच 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर परियोजना को लेकर बनी सहमति
    दुनिया

    नेपाल-भारत के बीच 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर परियोजना को लेकर बनी सहमति

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल-भारत के बीच 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सहमति बन गई है। यह जानकारी भारत भ्रमण पर गए नेपाल के ऊर्जा और जलस्रोत मंत्री दीपक खड़का ने दी। उन्होंने बताया कि भारत के साथ 6480 मेगावाट क्षमता की पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना के रुके हुए काम को आगे बढ़ाने को लेकर सहमति हो गई है।

    नई दिल्ली में भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ गुरुवार को हुई मुलाकात के दौरान पंचेश्वर परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर चर्चा होने की बात बताई गई है। इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए नेपाल के मंत्री दीपक खड़का ने बताया कि पंचेश्वर के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के मुताबिक ही काम को आगे बढ़ाने को लेकर मंत्री स्तरीय बातचीत में सहमति हो चुकी है।

    उन्होंने बताया कि जल्द ही इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गठित विज्ञ समूह की बैठक कर सभी विषयों पर सहमति जुटाने का प्रयास किया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से तैयार किए गए डीपीआर की फाइल पिछले कई महीनों से नेपाल सरकार के पास ही है। इस पर सरकार को अपना सुझाव देकर इसको समझौते के चरण में ले जाने को लेकर नेपाल और भारत के मंत्रियों के बीच सैद्धांतिक सहमति हुई है।

    नेपाल और भारत के मंत्रियों की हुई मुलाकात के दौरान नेपाल के टनकपुर से भारतीय सीमा तक बने लिंक नहर से होते हुए भारत में महाकाली नदी का पानी छोड़ने को लेकर भी बातचीत हुई है। इस बारे में मंत्री दीपक खड़का ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत ही महाकाली नदी के पानी का बंटवारा किया जाएगा।

    इसी तरह नेपाल और भारत के बीच बाढ़ व्यवस्थापन को लेकर बनी संयुक्त समिति की आगामी बैठक 23-24 मार्च को नई दिल्ली में ही करने का फैसला किया गया है। दोनों मंत्रियों के बीच मार्च में बैठक कर आने वाले बारिश से पहले ही सीमावर्ती नदियों में तटबंध के निर्माण और मरम्मत का काम पूरा कर लिए जाने पर भी सहमति हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रो. यूनुस ने एलन मस्क से की बांग्लादेश में स्टारलिंक पर चर्चा
    Next Article काठमांडू में हिंदू स्वयंसेवक संघ की संस्कृति ज्ञान परीक्षा में दस हजार से अधिक छात्र बने सहभागी 
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version