रांची। रांची के रिंग रोड में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गये। यह घटना शुक्रवार की दोपहर जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंगरोड स्थित रूदिया में हुई है। जहां यात्री बस और एक अन्य वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में यात्री बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें भी आयी है।  इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version