Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, February 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»राष्ट्रीय खेल: टेबल टेनिस में पश्चिम बंगाल ने दोनों टीम इवेंट्स में जीते गोल्ड
    स्पोर्ट्स

    राष्ट्रीय खेल: टेबल टेनिस में पश्चिम बंगाल ने दोनों टीम इवेंट्स में जीते गोल्ड

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में टेबल टेनिस के टीम मुकाबलों में पश्चिम बंगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला टीम फाइनल में पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराया, जबकि पुरुष टीम फाइनल में भी पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 3-0 से मात दी।

    महिला टीम फाइनल:
    महिला टीम फाइनल में पश्चिम बंगाल की शुरुआत अच्छी रही, जब सुतीर्था मुखर्जी ने महाराष्ट्र की स्वस्तिका घोष को 11-8, 6-11, 14-12, 2-11, 11-5 से हराया। हालांकि, अगले मैच में महाराष्ट्र की दिया पराग चितले ने अयिहिका मुखर्जी को 12-10, 11-6, 11-5 से हराकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद पॉयमंती बैस्या ने तनीषा संजय कोटेचा को 11-8, 11-7, 6-11, 11-6 से हराकर बंगाल को 2-1 की बढ़त दिलाई। चौथे मुकाबले में अयिहिका मुखर्जी ने स्वस्तिका घोष को 11-8, 11-6, 13-11 से हराकर पश्चिम बंगाल को खिताबी जीत दिलाई।

    पुरुष टीम फाइनल:
    पुरुष टीम फाइनल में पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। पहले मुकाबले में अनिर्बान घोष ने जैश अमित मोदी को 11-7, 10-12, 6-11, 11-6, 11-4 से हराया। दूसरे मुकाबले में आकाश पाल ने रेगेन अल्बुकर्क को 11-5, 11-8, 12-10 से हराकर बंगाल की बढ़त को 2-0 कर दिया। तीसरे मैच में सौरव साहा ने महाराष्ट्र के चिन्मय सोमैया को 11-7, 11-8, 8-11, 11-6 से हराकर बंगाल को जीत दिलाई।

    सेमीफाइनल मुकाबले:
    सेमीफाइनल में महिला टीम वर्ग में पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 3-0 से हराया।

    दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने हरियाणा को 3-0 से हराया।

    पुरुष टीम सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 3-0 से हराया।

    दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल ने तमिलनाडु को 3-2 से हराया।

    डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबले:
    महिला डबल्स प्री-क्वार्टर में केरल की मारिया रोनी और प्रणति पी. नायर ने कर्नाटक की तृप्ति पुरोहित और साहना मूर्ति को 11-8, 11-1, 11-7 से हराया। वहीं, गुजरात की जयस्वल नमना और ओइशिकी जोरदर ने उत्तराखंड की विदुषी जोशी और ख्याति पांडे को 4-11, 8-11, 11-7, 6-11 से हराया। इसके अलावा गुजरात की फ्रेनाज़ चिपिया और कादरीफिलजा ज़हुरहुसेन ने उत्तराखंड की आदित्री भारद्वाज और लगन की जोड़ी को 11-5, 11-4 और 11-9 से हराया।

    मिक्स्ड डबल्स प्री-क्वार्टर मुकाबले में तमिलनाडु के प्रेयेश एस और श्रिया ए. ने उत्तराखंड के सक्षम मित्तल और आदित्री भारद्वाज को 13-11, 11-9, 11-5 से हराया। दिल्ली के शिवजीत सिंह लाम्बा और लक्षिता नारंग ने उत्तराखंड के आरव नेगी और लगन को 11-4, 11-8, 11-5 से मात दी।

    पश्चिम बंगाल की टीम ने मिक्स्ड डबल्स में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां अनिर्बान घोष और अयिहिका मुखर्जी की जोड़ी ने उत्तराखंड के आकाश गुप्ता और ख्याति पांडे को 11-3, 11-7, 11-4 से हराया।

    पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के दूसरी टीम के बीच हुए मुकाबले में भी पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया। पश्चिम बंगाल के सौरव साहा और प्राप्ति सेन की जोड़ी ने उत्तराखंड के गौतम ध्रुवंश और विदुषी जोशी को 11-7,15-13,11-4 से हराया।

    इसके अलावा दिल्ली के सुधांशु मैनी और वंशिका भगवान ने महाराष्ट्र के सिद्धेश मुकुंद पांडे और प्रिथा प्रिया वर्तिकार को 9-11, 9-11, 13-11,11-9,12-10 से हराया।

    पुरुष डबल्स के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल के सौगाता सरकार और रोहित चक्रबर्ती की जोड़ी ने उत्तराखंड के सक्षम मित्तल और आरव नेगी को 11-4, 11-5,11-9 से हराया।

    38वें राष्ट्रीय खेल में टेबल टेनिस के मुकाबलों में पश्चिम बंगाल का दबदबा देखने को मिला। टीम इवेंट्स के अलावा डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी बंगाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब व्यक्तिगत मुकाबलों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री इरफान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली
    Next Article पैनम कोल के खिलाफ याचिका में झारखंड सरकार के जवाब से हाइकोर्ट असंतुष्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

      January 6, 2026

      टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह

      January 4, 2026

      शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार

      January 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, भैरवी-अमानत ने दर्ज की जीत
      • बिहार बजट: सरकार की प्राथमिकताएं जनता के हितों से दूर: जन सुराज
      • मिथिला की कला-संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान, अयोध्या में बनेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’
      • संसद परिसर में राहुल गांधी–रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक
      • मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version