रांची। राजधानी रांची के कोकर-लालपुर इलाके में गुरुवार दोपहर को एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आॅटे से टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गयी। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है। इस हादसे के बाद काफी लोग सड़क पर जमा हो गये। जिससे वहीं अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों को हटाकर सड़क खाली कराया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version