गंगटोक। सिक्किम में गुरुवार सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र पश्चिम सिक्किम के गेजिंग में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, गुरुवार सुबह 11:34 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र पश्चिम सिक्किम के गेजिंग जिले में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई।

समाचार लिखे जाने तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके सिक्किम राज्य के साथ-साथ उत्तर बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल के पूर्वी जिलों में भी महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ सप्ताहों से सिक्किम में लगातार हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं हैं ।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version