रांची। राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में आज अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 6 से 7 वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। वहीं पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। गौरतलब है कि खादगढ़ा बस स्टैंड में इससे पहले भी तीन से चार बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि आज यह आग दोपहर करीब 2 बजे के आसपास लगी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी आग, कई बसें जलकर राख
Related Posts
Add A Comment

