Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
    देश

    कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग और आठ सदस्यों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे।

    लोकसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके चलते कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। कार्यवाही जब फिर शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी पीसी मोहन ने सदन को बताया कि उन्हें स्थगन प्रस्तावों के कई नोटिस मिले हैं, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने सभी को नामंजूर कर दिया है। इसके बाद विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों ने प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सदन के पटल पर रखे। इनमें वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल, कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जलशक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री सुरेश गोपी समेत कई मंत्री शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस सदस्यों का हंगामा लगातार जारी रहा।

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि बजट सत्र में बजट पर चर्चा होनी चाहिए। जब कांग्रेस सदस्य शशि थरूर या अन्य सदस्यों को बोलने के लिए बुलाया जाता है तो वे बोलते नहीं हैं और केवल राहुल गांधी को बोलने की मांग करते हैं। जबकि अन्य विपक्षी दल जैसे राजद और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य चर्चा के लिए तैयार हैं। कांग्रेस सदस्य न तो बोलते हैं और न ही चर्चा होने देते हैं, बल्कि अपील और हंगामे में समय गंवाते हैं। यह बजट सत्र है और बजट पर चर्चा होनी चाहिए।

    कांग्रेस सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी पीसी मोहन ने कार्यवाही शुरू होने के महज सात मिनट के भीतर ही 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबरवाडीह अस्पताल की बदहाली पर फूटा नाजिमा प्रवीण का गुस्सा, स्वास्थ्य मंत्री से करेंगी शिकायत
    Next Article प्रेम प्रसंग में महिला की गोली मारकर हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

      June 13, 2026

      असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

      June 13, 2026

      अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत

      June 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version