रांची अंतत: झामुमो ने भी नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों का समर्थन करने का फैसला कर लिया। लगातार मंथन के बाद झामुमो ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर, धनबाद में चंद्र शेखर अग्रवाल और हजारीबाग में विकास राणा को समर्थन देने का फैसला किया है। कुछ नगर निगम के मेयर पदों के लिए नामांकन करने वाले नेताओं को भी समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। देर शाम तक सूची के अनाधिकृत रूप से जारी कर दिए जाने की संभावना है। समर्थित प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं।

रांची-सुजीत विजय आनंद कुजूर

हजारीबाग-विकास राणा

धनबाद-चंद्रशेखर अग्रवाल

देवघर-रवि कुमार राउत

मेदिनिनगर-पूनम सिंह

-गिरिडीह-प्रमिला मेहरा

चास-उमेश ठाकुर
इस तरह झारखंड के नगर निकाय चुनाव में इंडिया गठबंधन के बीच प्रत्याशियों के समर्थन पर सहमति नहीं बन सकी। अब रांची में कांग्रेस प्रत्याशी रमा खलखो के सामने सुजीत विजय आनंद कुजूर, धनबाद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम के सामने चंद्र शेखर अग्रवाल और हजारीबाग में कांग्रेस प्रत्याशी तसलीम अंसारी के सामने झामुमो के विकास राणा होंगे। धनबाद में झामुमो ने पहले नीलम मिश्रा को समर्थन देने का फैसला किया था। लेकिन शेखर अग्रवाल दो फरवरी को हेमंत सोरेन के सामने दुमका में झामुमो की सदस्यता लेने के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि वही अब झामुमो समर्थित प्रत्याशी होंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version