नामकुम। नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच रांची मेयर पद की उम्मीदवार रमा खलखो के पक्ष में कांग्रेस ने अपनी पूरी ‘फौज’ मैदान में उतार दी है। नामकुम क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के बड़े चेहरों ने एकजुटता दिखाकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। चुनाव की कमान खुद राज्य सरकार की कद्दावर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संभाल रखी है। उनके साथ प्रचार अभियान में केशव महतो कमलेश, राकेश कच्छप, कुमार राजा, सतीश पॉल मुंजनी शामिल हुए।

नामकुम के इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और रमा खलखो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नेताओं ने दावा किया कि महागठबंधन सरकार के जनहित कार्यों से जनता उत्साहित है, जिसका सीधा लाभ मेयर पद की उम्मीदवार को मिलेगा।

वक्ताओं ने रमा खलखो के संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनकी पुरानी प्रतिबद्धता को रांची के विकास के लिए अनिवार्य बताया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे रांची के हर घर तक पहुंचकर एक संवेदनशील और जवाबदेह नगर निगम सरकार बनाने के लिए वोट मांगेंगे। कांग्रेस के इस आक्रामक चुनाव प्रचार ने विपक्षी खेमों में हलचल तेज कर दी है। दिग्गजों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार मेयर की कुर्सी को लेकर किसी भी तरह की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version