Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति से प्रशिक्षु अधिकारियों की भेंट
    देश

    राष्ट्रपति से प्रशिक्षु अधिकारियों की भेंट

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 16, 2026Updated:February 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा, रक्षा वैमानिक गुणवत्ता आश्वासन सेवा तथा भारतीय व्यापार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से यहां राष्ट्रपति भवन में सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिष्ठित सेवाओं में उनका चयन राष्ट्रसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अनेक युवा जहां तक पहुंचने का सपना देखते हैं, वहां तक पहुंचने का अवसर कुछ ही लोगों को मिलता है। ऐसे में वे अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा और आदर्श बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि उदाहरण प्रस्तुत कर नेतृत्व करना उनकी पूरी सेवा-यात्रा के दौरान उनकी जिम्मेदारी रहेगी।

    राष्ट्रपति ने कहा कि जब अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ भारत के विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए कार्य करते हैं, तो राष्ट्र और अधिक सशक्त, सक्षम और वैश्विक मंच पर सम्मानित बनता है। आपका उत्साह और समर्पण ‘नए भारत’ के निर्माण में परिवर्तनकारी शक्ति बन सकता है।

    भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे जनविश्वास के संरक्षक और वित्तीय अनुशासन के प्रहरी हैं। कार्यपालिका और लेखा परीक्षा संस्थानों के बीच समन्वय से शासन व्यवस्था में जवाबदेही की प्रभावशीलता बढ़ती है। एक प्रभावी साझेदारी सार्वजनिक व्यय की दक्षता बढ़ाने तथा वांछित परिणाम प्राप्त करने में सहायक होती है। उन्होंने अधिकारियों से संविधान और सेवा की परंपराओं व मूल्यों को सदैव बनाए रखने का आग्रह किया।

    भारतीय व्यापार सेवा के अधिकारियों से राष्ट्रपति ने कहा कि वे निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन करने तथा भारतीय उद्योगों को नवाचार, विस्तार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और निर्णयों का मार्गदर्शक सिद्धांत सदैव भारत का राष्ट्रीय हित होना चाहिए। प्रत्येक व्यापार बाधा के समाधान और प्रत्येक समझौते का समर्थन भारत को एक मजबूत और सम्मानित वैश्विक व्यापार भागीदार बनाने में सहायक होगा।

    रक्षा वैमानिक गुणवत्ता आश्वासन सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय हथियार एवं गोला-बारूद की उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है। उनकी भूमिका विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और राष्ट्रीय रक्षा के महत्वपूर्ण संगम पर स्थित है। उन्होंने अधिकारियों से सशस्त्र बलों को बहु-आयामी समेकित अभियानों के लिए सक्षम, तकनीकी रूप से उन्नत और युद्ध के लिए तत्पर बल में रूपांतरित करने के लिए नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने दुनिया भर से एआई समिट में हिस्सा लेने आए लोगों का किया स्वागत, बोले- यह बड़ा बदलाव लाएगा
    Next Article अमेरिका के साथ व्यापार समझौता देश के किसानों के लिए खतराः कांग्रेस
    shivam kumar

      Related Posts

      असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक

      May 25, 2026

      केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विराेध में कर्नाटक कांग्रेस 30 मई काे हर जिले में करेगी प्रदर्शन

      May 25, 2026

      कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

      May 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
      • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
      • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
      • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version