रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है इससे बढ़ती हुई गर्मी रुक गई है।

 

मौसम विभाग से बुधवार काे मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्ति नहीं की गयी है। यही वजह है कि बुधवार को रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप में तल्खी महसूस की गई। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में तापमान में 2 डिग्री के गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

 

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 32.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

 

वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, जमशेदपुर में 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 14.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version