Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेल में शशिकला की ठाठ, एसी, हीटर, गद्दे जैसी सुविधाएं मिलीं
    Top Story

    जेल में शशिकला की ठाठ, एसी, हीटर, गद्दे जैसी सुविधाएं मिलीं

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई : बेंगलूर के सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने आज कहा कि अन्नाद्रमुक महासचिव वी के शशिकला को जेल में अलग बाथरुम, पानी गर्म करने के लिए हीटर, एयर-कंडीशनर (एसी), चारपाई और गद्दे जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं. चेन्नई के एक वकील की ओर से आरटीआई अर्जी दायर कर मांगी गई सूचना के जवाब में परप्पना अग्रहार स्थित सेंट्रल जेल के उप-महानिरीक्षक ने कहा कि एक टीवी सेट छोडकर शशिकला को कोई सुविधा नहीं दी गई है.

    शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जेल की सजा काट रही हैं. आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को दोषी करार दिया गया था.

    एम पी राजावेलायुतम की ओर से 20 फरवरी को दायर की गई आरटीआई अर्जी के जवाब में डीआईजी ने इस बात की पुष्टि की कि शशिकला को अपने भतीजे और अन्नाद्रमुक के उप-महासचिव टी टी वी दिनाकरण से 35-40 मिनट मिलने दिया गया.

    शशिकला के वफादार माने जाने वाले ई के पलानीस्वामी की ओर से 18 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के दो दिन बाद 20 फरवरी को पहली बार दिनाकरण ने जेल में शशिकला से मुलाकात की थी. आरटीआई अर्जी में यह भी पूछा गया कि क्या शशिकला और उनके रिश्तेदार इलावरसी को चेन्नई सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने के लिए कर्नाटक सरकार से कोई अनुरोध किया गया है, इस पर डीआईजी ने जवाब दिया, ”उक्त दोषी कैदियों से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ.’

    जेल अधिकारी ने यह जवाब ऐसे समय में दिया है जब मीडिया में खबरें आई कि शशिकला को गद्दे और एक अलग बाथरुम जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी शशिकला, इलावरसी और वी एन सुधाकरण ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और फिर उन्हें 15 फरवरी को जेल भेज दिया गया था. न्यायालय ने उन्हें चार साल जेल की सजा सुनाई है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article..तो सबसे पहले क्वीन एलिजाबेथ देखेंगी मोस्ट अवेटेड ‘बाहुबली 2’
    Next Article कांग्रेस के नेता को नहीं पता, नारियल का पानी होता है जूस नहीं: मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

    July 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

    July 1, 2025

    ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version