Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबार से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
    Jharkhand Top News

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबार से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान, उनके भाई हरेंद्र चौहान, कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह, डीके सिंह, अकाउंटेंट रितेश शर्मा और चार्टर्ड अकाउंटेंट डीएन सिन्हा एंड कंपनी सहित कई लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

    छापेमारी के दौरान एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह के आवास पर ईडी अधिकारियों को अंदर प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि परिवार के सदस्य घर का दरवाजा बंद कर अंदर बैठे थे। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुलवाया गया, जिसके बाद जांच एजेंसी ने तलाशी अभियान शुरू किया।

    ईडी की कार्रवाई में शामिल रितेश शर्मा को कोयला कारोबारियों का अकाउंटेंट बताया जाता है, जबकि डीएन सिन्हा एंड कंपनी कई कोयला व्यापारियों के आयकर रिटर्न दाखिल करने का कार्य करती है। वहीं, डिप्टी मेयर अरुण चौहान और उनके भाई हरेंद्र चौहान का भी कोयला कारोबार से जुड़ा बड़ा व्यवसाय बताया जाता है।

    यह पहली बार नहीं है जब कारोबारी एलबी सिंह जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। इससे पहले भी ईडी उनके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। आयकर विभाग ने भी पूर्व में उनके यहां कार्रवाई की थी, जिसमें उनके एक बैंक खाते में लगभग 100 करोड़ रुपये मिलने का दावा किया गया था। उस राशि को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया था, हालांकि बाद में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एलबी सिंह को यह रकम वापस मिल गई थी।

    ईडी ने इस कार्रवाई में कारोबारी अनिल गोयल से जुड़े कई लोगों को भी जांच के दायरे में लिया है। इनमें गणेश यादव, रोहित यादव, माधव सिंह, लक्ष्मण दूबे उर्फ पप्पू दूबे, पप्पू मंडल, इम्तियाज अली, महेंद्र प्रसाद सिंह तथा महुदा हार्ड कोक से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इनमें से कुछ लोग कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, सड़क, पुल और बस स्टैंड विकास पर सरकार खर्च करेगी 105 करोड़ रुपये
    shivam kumar

      Related Posts

      शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, सड़क, पुल और बस स्टैंड विकास पर सरकार खर्च करेगी 105 करोड़ रुपये

      July 28, 2026

      रांची स्मार्ट सिटी के विकास को गति: सरकार ने जारी किए 20 करोड़ रुपये, ट्रैफिक और कमांड सेंटर संचालन पर खर्च होगी राशि

      July 28, 2026

      कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

      July 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबार से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
      • शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, सड़क, पुल और बस स्टैंड विकास पर सरकार खर्च करेगी 105 करोड़ रुपये
      • रांची स्मार्ट सिटी के विकास को गति: सरकार ने जारी किए 20 करोड़ रुपये, ट्रैफिक और कमांड सेंटर संचालन पर खर्च होगी राशि
      • असम में बाढ़ का कहर जारी, नौ जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या 68 पहुंची
      • नेपाल पर चीन के दबाव का असर: काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन में नहीं शामिल होंगे दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version