Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए जेसिया की पहल : रांची से टोरी तक रेल से सफर
    स्पेशल रिपोर्ट

    पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए जेसिया की पहल : रांची से टोरी तक रेल से सफर

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मो इरफान
    चंदवा। टोरी (चंदवा) में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। प्रकृति ने चंदवा को अनुपम सौंदर्य प्रदान किया है। यहां की खुबसूरत वादियां शिमला, दार्जिलिंग से कम नहीं। रांची-टोरी रेल यात्रा के दौरान दो ऊंचे ब्रिज से गुजरना काफी मनमोहक है। उक्त बातें झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन योगेंद्र ओझा ने कहीं। वह रांची से टोरी पर्यटन प्रोत्साहन यात्रा के दौरान चंदवा स्थित टोरी रेलवे स्टेशन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व जायंट्स ग्रुप चंदवा, चैंबर आॅफ कॉमर्स एसोसिएशन चंदवा और मारवाड़ी युवा मंच चंदवा शाखा ने सभी को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री ओझा ने आगे कहा कि इस पर्यटन प्रोत्साहन यात्रा का मकसद ही झारखंड में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना है, ताकि उस क्षेत्र के रोजगार को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर चंदवा को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने तथा यहां बंद पड़े पावर प्लांटों को पुन: चालू करने की मांग एसोसिएशन द्वारा की जायेगी। जेसिया के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विनोद नेमानी ने कहा कि पर्यटन के विकास से ही झारखंड की स्थिति सुधरेगी और यहां का माहौल बदलेगा। चैंबर आॅफ कॉमर्स के पवन शर्मा ने कहा कि अगर झारखंड को आगे बढ़ाना है तो पर्यटन को प्रोत्साहित करना होगा। विकास सिंह ने कहा कि हम लोगों ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यह यात्रा शुरू की है और यह जारी रहेगी। यात्रा के दौरान झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और चैंबर आॅफ कॉमर्स एंव इंडस्ट्रीज लोहरदगा के दीपक राजगढ़िया, रांची से पवन शर्मा, रंजीत तिबड़ेवाल, दीपक श्राफ, एनसी अग्रवाल, दीपक मारू, अंजय पचौरी, योगेंद्र ओझा, हैंसी अग्रवाल, रणधीर शर्मा, अरुण खेमका, विनोद अग्रवाल, सुभाष पोद्दार, विष्णु राजगढ़िया, विनोद नेमानी मौजूद थे।
    पर्यटन प्रोत्साहन यात्रा को सांसद महेश पोद्दार और डीआरएम ने किया रवाना
    झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की पर्यटन प्रोत्साहन यात्रा को राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और डीआरएम रांची ने रांची रेलवे स्टेशन से शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। यात्रा के लिए रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन में एक विशेष कोच भी जोड़ा गया था।
    झारखंड का सबसे लंबा पुल है 33 नंबर
    टोरी-रांची रेल यात्रा के दौरान झारखंड का सबसे लंबा पुल टोरी-बड़कीचांपी के बीच 33 नंबर है, जिसकी लंबाई करीब 320 मीटर है, वहीं इस रेलमार्ग पर दूसरा ब्रिज करीब 120 मीटर ऊंचा है। इन दोनों ब्रिजों से जब पैसेंजर ट्रेन गुजरती है तो इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। आजकल इन दोनों पुलों को पर्यटन स्थल के रूप देखा जा रहा है।
    चंदवा के मुख्य पर्यटन स्थल
    लातेहार जिला का हृदय माना जाने वाले चंदवा प्रखंड में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं जिनमें खुबसूरत वादियों के बीच नगर ग्राम स्थित मां नगर भगवती का प्राचीन मंदिर, दामोदर नदी का उद्गम स्थल चूल्हा पानी, कांति झरना, नगर डैम, हिंडाल्को नर्सरी तथा अब टोरी-लोहरदगा के बीच रेलमार्ग में बने दो ब्रिज (2 व 33 नंबर ब्रिज) एक की लंबाई 320 मीटर है वहीं दूसरा ब्रिज 120 मीटर ऊंचा है। इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसति किया जा सकता है।
    ओवरब्रिज निर्माण और समय सारिणी में परिवर्तन की मांग
    चंदवावासियों ने एसो. से बहुप्रतिक्षित टोरी रेलवे फाटक में ओवरब्रिज निर्माण की मांग व रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन के समय सारिणी में परिवर्तन को लेकर एसो. से आग्रह किया कि इन मांगों को उच्चाधिकारियों को अवगत करा निराकरण किया जाये।
    शानदार पर्यटन स्थल बन सकता है टोरी
    सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि टोरी शानदार पर्यटन स्थल बन सकता है। इसके आसपास कई मंदिर भी हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। राजधानी से मात्र ढाई घटे की दूरी पर टोरी है। अब तक ट्रेन से भी यहां जाया जा सकता है। एक दिन में लोग टोरी घूम कर आ सकते हैं। रास्ते में हरी-भरी वादियों का मजा भी ले सकते हैं। रेल सेवा और बढ़ाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार में रहेंगे, जनहित में आवाज उठायेंगे : सुदेश
    Next Article BJP ने UP में 300, गुजरात में 150 सीट का नारा दिया, वक्त से पहले हो सकते हैं चुनाव
    azad sipahi

      Related Posts

      दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का ‘नबीन युग’ शुरू होता है अब

      January 21, 2026

      झारखंड ही नहीं, पूरे देश की भयावह समस्या है बच्चा चोरी

      January 20, 2026

      महाराष्ट्र के सियासी पटल से असली धुरंधरों की नकली धुरंदरों की छुट्टी

      January 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में गूंजा ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ का नारा, छात्रवृत्ति को लेकर आजसू ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
      • 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच
      • इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25
      • सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू
      • दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version