Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धर्मशाला टेस्ट: लियोन ने भारत की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
    Top Story

    धर्मशाला टेस्ट: लियोन ने भारत की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 26, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की तीसरे सेशन की करिश्माई गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे दिन अपने नाम करके भारत की चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में बढ़त बनाने की उम्मीदों को झटका दिया।

    भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 248 रन बनाए हैं और वह अभी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 300 रन से 52 रन पीछे हैं। भारत ने आखिरी सेशन में 95 रन जोड़े लेकिन इस बीच चार महत्वपूर्ण विकेट भी गंवाए। भारत की उम्मीद अब पिछले मैच के शतकवीर रिद्धिमान साहा (नाबाद दस) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 16) पर टिकी है।

    कुलदीप इफेक्ट: AUS के इस बल्लेबाज ने कहा-मुश्किल में पड़ गए थे हम

    अच्छी फार्म में चल रहे लोकेश राहुल (60) और भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (57) के अर्धशतकों से भारत चाय के विश्राम तक 2 विकेट पर 153 रन बनाकर बेहतर स्थिति में दिख रहा था लेकिन इसके बाद लियोन का जादू चला और भारत ने तीसरे सेशन के शुरू में उसने पांच ओवर के अंदर दो विकेट गंवा दिये और इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली।

    कैप्टन अंजिक्य रहाणे (46) और रविंचंद्रन अश्विन (30) ने कुछ देर तक उम्मीद जगाई लेकिन इन दोनों के पांच रन के अंदर पवेलियन लौटने से भारत की पहली पारी में बढ़त हासिल करने की संभावना कम हो गई। रहाणे और अश्विन को भी लियोन ने ही आउट किया। वह अब तक 67 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं। जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स ने 1-1 विकेट लिया है।

    INDvsAUS: सौरव गांगुली ने कोहली की गैरहाजिरी में टीम को दी ये सलाह

    रांची टेस्ट में 202 रन की मैराथन पारी खेलने वाले पुजारा चाय के विश्राम के बाद पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए जिससे भारत की बड़ी बढ़त हासिल करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा। लियोन अपना छोर बदलकर आए और उन्हें थोड़ा अधिक उछाल मिलने लगी। उनकी एक ऐसी ही गेंद पुजारा के दस्ताने और फिर पैड से लगकर शार्ट लेग पर खड़े पीटर हैंडसकांब के पास चली गयी।

    भारत केवल पांच विशेषज्ञ बल्लेबाजों के साथ उतरा था और ऐसे में करूण नायर (पांच) पर काफी जिम्मेदारी थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने वाला कनार्टक का यह बल्लेबाज लियोन की तेजी से टर्न लेती गेंद को नहीं समझ पाया जो उनके दस्ताने और पैड से लगकर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के दस्तानों में समा गई।

    अश्विन वर्ल्ड रिकॉर्ड: रचा इतिहास, टक्कर में नहीं है कोई IND क्रिकेटर

    इससे पहले दूसरे सेशन में राहुल ने भी अपना विकेट इनाम में दिया। वह अपनी पारी के दौरान सहज दिख रहे थे। इस सलामी बल्लेबाज ने सीरीज में अपना पांचवां अर्धशतक लगाया लेकिन इसके बाद उन्होंने पैट कमिन्स की गेंद पर पुल करने के प्रयास में कवर में खड़े डेविड वार्नर को आसान कैच थमा दिया। राहुल ने अपनी पारी में 124 गेंदों का सामना किया तथा नौ चौके और स्टीव ओकीफी पर एक छक्का लगाया।

    सुबह राहुल ने आकर्षक खेल दिखाया लेकिन कमिन्स के साथ पहले और दूसरे सेशन में उनकी जंग देखने लायक थी। कमिन्स ने लगातार शार्ट पिच गेंदें की और राहुल ने उन पर अपनी तकनीक का अच्छा इस्तेमाल किया। लगातार शार्ट पिच गेंदों का सामना करने के बाद आखिर में राहुल का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने गलत टाइमिंग से पुल शाट खेलकर अपना विकेट इनाम में दिया।

    भारत ने सुबह के सेशन में विजय का विकेट गंवाया था। जोश हेजलवुड ने अच्छी लाइन से गेंदबाजी की। विजय ने उन पर कवर ड्राइव लगाकर चौका भी जड़ा लेकिन उनके शाट में नियंत्रण नहीं था। इसके बाद इसी गेंदबाज की उठती गेंद विजय के बल्ले को चूमकर वेड के पास चली गयी।

    पुजारा ने अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। विजय के सुबह जल्दी आउट होने के बाद पुजारा और राहुल ने दूसरे विकेट के लिये 87 रन जोड़े। इसके बाद पुजारा और रहाणे ने भी तीसरे विकेट के लिये 49 रन की साक्षेदारी की। पुजारा ने अपनी 151 गेंद की पारी में छह चौके लगाये।

    उन्होने अपने कदमों का इस्तेमाल करके ओकीफी और लियोन पर कुछ आकर्षक आन ड्राइव लगाये। उन्होंने मिडविकेट क्षेत्र में खूबसूरत चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले हेजलवुड और ओकीफी पर उनके कवर ड्राइव से लगाये चौके दर्शनीय थे।

     

    पुजारा के आउट होने के बाद रहाणे पर ही दारोमदार टिका था। उन्होंने इसके बाद अपनी जिम्मेदारी भी समझी। लियोन पर लांग आन और प्वाइंट क्षेत्र से लगाये गये उनके लगातार दो चौकों से भारत 200 रन के पार पहुंचा। जब वह 41 रन पर थे तो ऑस्ट्रेलिया ने उनके खिलाफ एक रेफरल भी गंवाया लेकिन लियोन की गेंद पर स्टीवन स्मिथ ने लाजवाब कैच लेकर भारतीय कप्तान को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। रहाणे ने 104 गेंदें खेली तथा 7 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने और अश्विन ने पांचवें विकेट के लिये 49 रन जोड़े।

    इसके कुछ देर बाद लियोन ने अश्विन को पगबाधा आउट किया। भारतीय बल्लेबाज ने रेफरल भी लिया लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं गया और भारत का स्कोर 6 विकेट पर 221 रन हो गया।

    अश्विन का साथ देने के लिये उतरे उनके स्पिन जोड़ीदार जडेजा ने ओकीफी और लियोन दोनों पर छक्के जड़कर अपने तेवर दिखाये। वह इससे टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले दसवें भारतीय खिलाड़ी बने। दूसरे छोर पर साहा जब 9 रन पर थे तब कमिन्स की गेंद पर मैट रेनशॉ ने पहली स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका के नाइटक्लब में हुई गोलीबारी, 1 की मौत, 15 घायल
    Next Article CM योगी की चेतावनी: गुंडे सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

    May 31, 2025

    आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

    May 31, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version