Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूर्व डिप्टी मेयर नीरज की शव यात्रा में उमड़ी भीड़, धनबाद बंद आज
    Top Story

    पूर्व डिप्टी मेयर नीरज की शव यात्रा में उमड़ी भीड़, धनबाद बंद आज

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2017Updated:March 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संवाददाता
    धनबाद। पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस के युवा नेता नीरज सिंह का बुधवार को दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई एवं धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने मुखाग्नि दी। नीरज के घर रघुकुल से निकली शवयात्रा में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। नारेबाजी के दौरान विधायक संजीव सिंह, ब्रजेश सिंह के खिलाफ जनाक्रोश दिखा। साथ ही पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी।
    इधर, विपक्षी दलों ने नीरज की मौत के बाद गुुरुवार को धनबाद बंद बुलाया है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं के एकत्रित होने और हत्या को लेकर उत्पन्न आक्रोश के मद्देनजर सभी प्रमुख संवेदनशील इलाके में दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी। वहीं झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के घर सिंह मेंशन की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

    शवयात्रा निकलते ही नारों की गूंज
    रघुकुल स्थित पैतृक आवास से जैसे ही शव यात्रा निकली, नीरज सिंह अमर रहे के नारे गूंजने लगे। इससे पहले शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम दर्शन के लिए रघुकुल में रखा गया था, जहां शोक सभा हुई। आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेसी नेता मन्नान मल्लिक, मासस विधायक अरूप चटर्जी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
    आज धनबाद बंद
    हत्याकांड के खिलाफ कांग्रेस ने 23 मार्च को धनबाद बंद का आह्नान किया है। इस बंद को झाविमो, भाकपा, माकपा समेत अन्य राजनीतिक दलों और संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है। मजदूर संगठन इंटक के नेता राजेंद्र सिंह ने भी बंद का समर्थन किया है।

    फॉरेंसिक टीम, सीआइडी और एसआइटी की जांच तेज

    नीरज सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में एसआइटी की टीम लगी है। डीजीपी ने हत्या के बाद ही एसआइटी का गठन किया था। वहीं सीआइडी और फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया है। जांच दल के सदस्यों ने नीरज सिंह के वाहन की जांच के अलावा अन्य साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस का दावा है कि अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी होगी।

    मां ने एसएसपी को कहा  मार देंगे, भाग जाओ

    नीरज की मां, मौसी और परिजनों का आक्रोश चरम पर दिखा। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर नीरज की मां एसएसपी को देखते ही और भड़क गयीं। उन्होंने कहा कि मार देंगे भाग जाओ। इसके बाद एसएसपी उल्टे पांव लौट गये। इधर, आवास में भी मां लगातार कह रही थीं-संजीवा हमरा बबुआ के मार देहलस, एही खातिर रामाधीरवा सरेंडर कइलस रहे…।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछुड़ाई गईं कई सालों से कैद ‘जिंदा कंकाल’ बन चुकीं मां-बेटी
    Next Article धनबाद में गैंगवार : नीरज समेत 4 लोगों की हत्या के पीछे कौन?
    azad sipahi

      Related Posts

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025

      सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      • गाजा में 13 मई को सिलसिलेवार एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास नेता मुहम्मद सिनवार: आईडीएफ
      • सर्राफा बाजार : सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
      • बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version