क्या आपने कभी ऑटो रिक्शा ट्राई किया है। मेरे कहने का मतलब इसमें यात्रा करने से नहीं है। क्या आपने कभी ऑटो रिक्शा चलाया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। वह इन दिनों भारत में ऑटो रिक्शा चलाना सीख रहे हैं।

क्लार्क ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑटो रिक्शा चलाना सीखते नजर आ रही हैं। क्लार्क भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उनका यह विडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

इस विडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति क्लार्क को ऑटो रिक्शा चलाने का तरीका बता रहा है। इसके बाद क्लार्क बेंगलुरु की सड़क पर ऑटो लेकर निकल पड़ते हैं।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version