Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»रियल से वर्चुअल दुनिया में पहुंची आलिया भट्ट
    बॉलीवुड

    रियल से वर्चुअल दुनिया में पहुंची आलिया भट्ट

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई : आलिया भट्ट ने आज खुद पर आधारित एक एडवेंचर गेम ‘आलिया भट्ट – स्टार लाइफ’ लॉन्च किया. इस गेम की खासियत ये है कि इसमें आलिया भट्ट की डिजिटल मौजूदगी एक दोस्त और मार्गदर्शक के तौर पर हमेशा बनी रहेगी. आलिया गेम खेलनेवालों की चाहत के मुताबिक उनके फिल्म स्टार बनने की ख्वाहिश को पूरा करने में भी मदद करेंगी. इस गेम के जरिए गेम खेलनेवाले वर्चुअल दुनिया में पहुंच जाएंगे और फिल्म किरदारों, टीवी शोज, फैशन, मॉडलिंग जैसी तमाम गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और इससे संबंधित इंटरव्यू देते हुए गेम में आगे बढ़ेंगे.

    आलिया भट्ट ने इस तरह के अनोखे गेम को लॉन्च करने पर बेहद खुशी जताई और इसकी खूबियां गिनाते हुए कहा कि ये गेम खेलनेवालों को बेहद मजा आएगा और सभी को अनोखा अनुभव होगा. आलिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें रियल लाइफ में कई तरह के गेम्स खेलना पसंद है और वो स्कूल में फुटबॉल, हैंडबॉल, क्वाश जैसे गेम खेला करती थीं और अब जब कभी भी उन्हें मौका मिलता है, तो वो दोस्तों के साथ बैंडमिंटन खेलना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के गेम खेलने से सेहत बनी रहती है.

    गेम लॉन्च के मौके पर आलिया ने जो टी-शर्ट पहनी थी, वो लोगों का ध्यान खासा आकर्षित कर रही थी. आलिया की उस टी-शर्ट पर अंग्रेजी में लिखा था – F FOR FEMINIST. इस मौके पर इस तरह की टी-शर्ट पहनने के मकसद से जुड़े सवाल पर आलिया ने कहा, ”ये टी-शर्ट मैंने इसलिए नहीं पहनी है कि मैं आज इसके बारे में बात करना चाहती हूं, बल्कि वो इसलिए पहनी है क्योंकि ये गेम मेरी पर्सनैलिटी के बारे में है. अगर मैं वर्चुअल दुनिया में अपनी पर्सनैलिटी को दर्शा रही हूं, तो रियल तौर पर यहां मौजूद रहते हुए मैंने सोचा कि क्यों ना उसकी एक छोटी-सी झलक यहां भी दिखाऊं…”

    आलिया ने बताया है कि रणबीर कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग शुरु होने से पहले शे़ड्यूल के मुताबिक उन्हें एक लम्बा ब्रेक मिलेगा, जिसके दौरान वो अपनी पसंदीदा चीजें जैसे – सिंगिंग, कुकिंग और डांस सीखने पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जो वो पहले समयाभाव के चलते नहीं कर पाईं थीं.

    हाल ही में ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय के देहांत के बाद मीडिया द्वारा अंत्येष्टी की कवरेज पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने एक पोस्ट लिखा था. शाहीन ने ऐसे मौकों पर इस तरह की कवरेज को अंत्येष्टी में शामिल होनेवाले लोगों और पीड़ित परिवारों की प्राइवेसी का उल्लंघन बताया था. इसपर जब आलिया से एक सवाल पूछा गया तो आलिया ने शाहीन का समर्थन करते हुए कहा, ”जिस तरह से इस मौके पर ये सवाल पूछना गलत है, उसी तरह से ऐसे गमगीन मौकों पर शामिल लोगों के जज्बातों को मद्देनजर रखते हुए उनकी तस्वीरें खींचना और वीडियो बनाना भी उतना ही गलत है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी: ऐंटी रोमियो स्क्वॉड टीम के ऐक्शन पर उठ रहे सवाल
    Next Article MCD चुनाव 2017: CBSE परीक्षा के चलते आगे बढ़ी तारीख
    azad sipahi

      Related Posts

      वायरल रील्स पर बोले राहुल रॉय, ट्रोल्स को दिया जवाब

      April 30, 2026

      ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट जारी

      April 30, 2026

      ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
      • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
      • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
      • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version