संवाददाता
रांची। केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सरहुल पूजा को लेकर फुलचंद तिर्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की यह मुलाकात प्रोजेक्ट भवन धुर्वा में हुई। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सरहुल शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष तिर्की ने बताया कि इस वर्ष भी मुख्यमंत्री सरहुल शोभायात्रा में 30 मार्च को शामिल होंगे। इस साल भी सरहुल शोभा यात्रा में हेलीकॉप्टर द्वारा रांची, लोहरदग्गा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग एवं जमशेदपुर में पुष्प वर्षा करायी जायेगी। कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि सरहुल में घर- घर में सरना झंडा लगाया जायेगा। उन्होंने सरहुल पर्व पर मुख्यमंत्री से दो दिन की छुट्टी की मांग की। साथ ही सरहुल के दिन पूर्णत: शराबबंदी की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा के अध्यक्ष मेधा उरावं, डब्लू मंडा, विश्वास उरांव, विनोद महली, जय राय, शशि उरांव, आकाश उरांव, शोभा कच्छप, सुप्रीया कच्छप, नीरा टोप्पो, अंजु टोप्पो आदि शामिल थे।
Previous Articleभाजपा-झामुमो में सीधी टक्कर
Next Article हेलमेट नहीं पहनने पर दो युवकों को महिला SI ने धुना