‘मां’ बनने का एहसास ही कुछ अलग होता है। पर क्या आपको पता है कि पलेस्टाइन की एक 40 साल की महिला ने अपने 69वें बच्चे को जन्म दिया है। जी हां, पलेस्टाइन की महिला ने न सिर्फ अपने 69 वें बच्चे को जन्म दिया बल्कि इस महिला ने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों की मां बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। लेकिन वह अपने 69 वें बच्चे को जन्म देने के बाद चल बसी।

पलेस्टाइन की महिला के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड

जहां आपके लिए एक महिला के बारे में सुनकर हैरानी हो रही है, वहीं रूस की भी एक महिला ऐसा कर चुकी है। रूस की इस महिला ने भी पलेस्टाइन की महिला की तरह 69 बच्चों को ही जन्म दिया है।

एक खबर के अनुसार, रूस की इस महिला ने अपने 27 प्रसव में 16 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, इनमें 7 बार ट्रिप्लेट्स और चार बार 4-4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है।

खबर की मानें तो पलेस्टाइन की यह महिला अब तक की सबसे ज्यादा फ़रटाइल महिला कहा जाता था। जहां एक तरफ किसी भी महिला का अपने पुरे जीवनकाल में 69 बच्चों को जन्म देना बिल्कुल नमुमकिन है वहीं इस महिला ने करके दिखाया। इस बात की पुष्टि खुद इस महिला के पति ने की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version