आजाद सिपाही संवाददाता
चैनपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत पर्यटन मंत्री अमर बावरी, राज्य सभा सांसद समीर उरांव सांसद समीर उरांव ने रविवार को चैनपुर के रामपुर से जैरागी तक बनने वाले 28 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। सड़क निर्माण का कार्य अल्टिमा कंपनी रांची के द्वारा कराया जा रहा है। जिसका प्राक्कलन 30 करोड़ रुपया है। इस पथ के बनने से तकरीबन 60 गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इस पथ निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से करते रहे थे। शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि भारत सरकार और झारखंड की सरकार सड़कों के निर्माण के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व मे यह सब सम्भव सो सका है। वर्षो से यूपीए की सरकार रही लेकिन सड़कें नही बनी। हमारी सरकार गरीब, किसान के विकास के लिए कार्य करती है। पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि गुमला वीरों की भूमि रही है। और इस जिले का सम्पूर्ण विकास की जवाबदेही हमारी सरकार की है। हमारी सरकार पूरे राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश मे सड़को का जाल बिछा रही है। चैनपुर रामपुर से जैरागी तक बनने वाले इस पथ के निर्माण से लाखो लोग लाभान्वित होंगे।
इस सडक के निर्माण को लेकर आपके सासंद और केंद्र में राज्य मंत्री, राज्य सभा सासंद समीर उरांव काफी लंबे समय से प्रयासरत थे। जो आज पूरा हो रहा है। राज्य सभा सासंद समीर उरांव ने कहा कि भाजपा की सरकार देश व राज्य के संपूर्ण विकास के लिए कटिबद्ध है। हमारी सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुचाना चाहती है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को लाभ लेने की बात कही। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश प्रताप शाहदेव, नीरज शर्मा, प्रमोद ठाकुर, राजेशनण भगत, विजय केशरी पवन केसरी राजकुमार गुप्ता चैनपुर एसडीओ सत्य प्रकाश, बी डी ओ डा. शिशिर कुमार सिंह, जारी बीडीओ प्रवीण केरकेट्टा विजय राम, रवि, टुनटुन, सहित सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version