आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। महेंद्र सिंह धोनी के रांची में अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत अपना दबदबा बरकार रखते हुए आॅस्ट्रेलिया को हराकर पांच मैचों की शृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाने की कोशिश करेगा। रांची के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी धोनी के लिए 3-0 की बढ़त बेहतरीन तोहफा होगा जो भारत के लिए अपने घरेलू मैदान पर संभवत: अंतिम मैच खेलेंगे। मौजूदा शृंखला के प्रत्येक मैच में धोनी की काफी हौसलाअफजाई हो रही है क्योंकि प्रशंसकों को पता है कि उन्हें संभवत: इस मैदान पर धोनी को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा। धर तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। गुरुवार को अभ्यास के लिए टीम इंडिया होटल से सीधे जेएससीए स्टेडियम पहुंची। विराट कोहली और महेद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पूरी टीम इंडिया ने सुबह के सत्र में जमकर अभ्यास किया। धोनी ने नेट पर जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया और कप्तान को कुछ सुझाव भी देते नजर आये। पहले सत्र में टीम इंडिया का अभ्यास खत्म होने के बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम बस से स्टेडियम पहुंची और दूसरे सत्र में मैदान पर अभ्यास किया। इस दौरान पूरे स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। दर्शक भी अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए दिवाने हो रहे थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



