Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमारे ही कुछ लोग कर रहे पाक की मदद : मोदी
    Breaking News

    हमारे ही कुछ लोग कर रहे पाक की मदद : मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। चुनावी साल में यूपी पर सौगातों की बारिश करने के साथ ही शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में पुलवामा आतंकी हमले के बहाने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि एक तरफ जहां हमारे जवानों की वीरता से हमारा सीना चौड़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ घर के भीतर ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके बयान का फायदा आतंकियों के सरपरस्त उठा रहे हैं।

    पीएम ने कहा, पाकिस्तान इस बार रंगे हाथों पकड़ा गया। आज वह दबाव में है। वह दुनिया में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है, लेकिन ऐसे लोगों (देश के भीतर मौजूद लोग) के बयान को ही दुनिया में बांट कर भ्रम फैला रहा है। पीएम ने कहा कि देश की सवा सौ करोड़ जनता की ताकत से ही आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपकी इसी ताकत से मैं आतंक के खिलाफ ऐसे सख्त कदम उठा पा रहा हूं।
    इस दौरान पीएम ने लखनऊ में पिछले दिनों कश्मीरियों के साथ हुई मारपीट की घटना का भी जिक्र किया और इसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए सीएम की तारीफ की। पीएम ने कहा, देश में एकता का वातावरण बनाये रखना बहुत अहम है। लखनऊ में कुछ सिरफिरे लोगों ने हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ जो हरकत की थी, उस पर यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। मैं अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह करूंगा कि जहां भी ऐसी हरकत करने की कोई कोशिश करे, उस पर कठोर कार्रवाई की जाये।

    कानपुर में कई सारी योजनाओं के शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में पीएम ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। पीएम ने कहा, पुलवामा हमले के बाद हमारे वीर सेनानियों ने जो पराक्रम दिखाया, उस पर हम सभी को गर्व है। पर, अफसोस है कि कुछ लोग उनके पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। पर, उन्हें शर्म नहीं आती। मोदी ने आगे कहा, ये वे लोग हैं, जो वही बात करना या कहना चाहते हैं, जो पाकिस्तान को बेहतर लगे। पर, हिंदुस्तान में बैठ कर ऐसी बातें करना क्या सेना का अपमान नहीं है। मैं गंभीर आरोप लगा रहा हूं, लेकिन यह सच है। हमारे घर के भीतर ही कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके बयानों से आतंकियों के सरपरस्तों को फायदा मिल रहा है।

    पीएम मोदी ने साफ कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन देश के दुश्मन इसका फायदा ना उठायें, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। पीएम ने सवालिया लहजे में पूछा, क्या यह जिम्मेदारी सिर्फ सेना की है? क्या यह हर पार्टी, हर नेता की जिम्मेदारी नहीं है? मोदी विरोध के लिए आतंक को फायदा पहुंचाना कहां तक उचित है? पीएम ने दो टूक कहा कि मोदी के विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयान दे रहे हैं, उसका फायदा आतंकी उठा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद को खत्म करना चाहती है। पीएम ने कहा, आपकी ताकत से ही हम आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। आतंकी अब अपना अंत सामने देख रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला उत्थान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: रघुवर दास
    Next Article तीसरा वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने धोनी को घर में 32 रन से हराया
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version