आजाद सिपाही संवाददाता
देवघर। हमारा बूथ सबसे मजबूत के नारे को बुलंद करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक रविवार को स्थानीय शांति शिवम होटल में जिला अध्यक्ष अभय आनंद झा की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्ष झा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम अभी से चुनाव तक पलक तक नहीं झपकेंगे। देश को विश्व गुरु बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देखना चाहते हैं। कार्यकर्ता तन मन धन से लग जायें और मोदी, सांसद निशिकांत दुबे और मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा जनता के लिए किये गये कामों को जनता तक पहुंचायें। काम में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। झा ने कहा कि आज की बैठक में इसलिए सभी प्रखंड के कार्यकर्ताओंं को बुलाया गया, ताकि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जा सके। आजाद सिपाही से झा ने कहा कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में देवघर, मधुपुर और जरमुंडी विधानसभा के इलाके के हर बूथ को मजबूत करने में भाजयुमो के दो हजार कार्यकर्ता लग गये हैं। इस बार भी निशिकांत दुबे को जिताने और मोदी की सरकार फिर से केंद्र में लाने के लिए भाजयुमो अपना पूरा दमखम लगा देगी। इसके अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद ओर निशिकांत दुबे जिंदाबाद के नारे लगाये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभय आनंद झा के अलावा, महामंत्री कौशल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीएन दुबे, कुंदन कुमार, संजय वर्मा, संजीव झा, संदीप विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल, जिला आईटी सेल संयोजक अजीत वर्णवाल, दीपक केशरी, जसीडीह नगर अध्यक्ष मनीष सिंह, शुभम भारद्वाज, गौतम कुमार, अक्षत कुमार राव, पंकज कुमार, अजय कुमार, विक्की भारद्वाज, अनुपम, आनंद मिश्रा, मनोज झा, नीरो, चंदन कुमार, सुनील कुमार, सीएम भारती, अनिरुद्ध झा, पंकज यादव, अनुपम अंबष्ट आदि उपस्थित थे।

आनंद को मधुपुर ग्रामीण और अक्षत को मंडल अध्यक्ष बनाया गया

रविवार को आयोजित भाजयुमो की बैठक में जिला अध्यक्ष अभय आनंद झा ने दो जगहों के दो कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देकर उन्हें सम्मानित किया। आनंद कुमार मिश्रा को मधुपुर ग्रामीण का अध्यक्ष जबकि अक्षत कुमार राव को बुढ़ई मंडल अध्यक्ष बनाया है। अभय झा ने दोनों को पदोन्नति पत्र देकर उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया। अनंत और अक्षत ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी दी है इसे पूरी तन्मयता से निभाउंगा। सदस्य से शुरू यह सफर अध्यक्ष तक पहुंचने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हुं। बधाई देने वालों में अजय सिंह, पंकज यादव, अनील यादव, अनुपम कुमार, गोतम यादव, अनुरुद्ध झा, बिक्की कुमार, आनंद कुमार शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version