रांची। राजद के महासचिव संजय सिंह यादव ने राजद नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर को अफवाह बताया। संजय यादव ने कहा कि भाजपा अफवाह फैला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सहित सभी नेता और कार्यकर्ता राजद के साथ हैं। अन्नपूर्णा देवी की तबीयत खराब है। इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें अभी आराम करने का सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। महागठबंधन में एक सीट मिलने से राजद के नेता नाराज हैं। इस बाबत उन्होंने कहा कि प्रदेश राजद नेताओं की भावनाओं को सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से अवगत करा दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version