रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का झूठमहल ध्वस्त हो जायेगा। पूरा देश आगामी 23 मई को लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन की जीत का जश्न मनायेगा। आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ झूठपरस्त भाजपा के खिलाफ चल रहे अभियान का निर्णायक दौर शुरू हो चुका है। पिछले पांच साल से चल रहे कुशासन से मुक्ति के लिए जनता ने पूरी तैयारी कर ली है। सहाय ने कहा कि सात चरणों में होनेवाले मतदान के दौरान जनता एक-एक कर झूठ के चक्रव्यूह के सात दरवाजों को भेद डालेगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में सभी 14 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने किसानों, आदिवासियों, दलितों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों की आकांक्षाओं को जिस तरह रौंदा है, उसका जवाब देने का वक्त आ गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



