आजाद सिपाही संवाददाता
बोकारो। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना के नरकंडी गांव में एक मार्च की रात राजेश महतो नामक युवक ने अपने दस साथियों के साथ मिलकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में चतरोचट्टी थाना में दो मार्च को केस दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि कुल 11 लोगों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसमें से चार अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सात अभियुक्त फरार है। यह जानकारी बोकारो एसपी पी मुरूगन ने बुधवार को अपने कार्यालय में दी।

पत्रकारों को बताया कि जांच के क्रम में यह पाया गया कि आरोपी राजेश महतो युवती के चचेरे भाई का दोस्त है। चचेरे भाई ने ही युवती का नंबर राजेश को मुहैया कराया था। जब राजेश ने फोन पर युवती को प्रपोज किया तो युवती ने मना कर दिया। इसी से आक्रोशित होकर राजेश अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मार्च की रात युवती के घर में घूसा। उसे उठाकर बाहर ले गया और बलात्कार किया। उसके बाद रात में ही युवती को घर में जाकर छोड़ दिया। एसपी ने बताया कि इस तरह की घटना बिरनी और चिरूडीह थाना क्षेत्र में हुई है। उसमें लूट की घटना को अंजाम देने के बाद घर की महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार महतो निवासी आंगो हजारीबाग, सुरेश कुमार अगेरिया जिला हजारीबाग, राहुल महतो चतरोचट्टी, जिला बोकारो, असहर अंसारी चतरोचट्टी बोकारो के नाम शामिल है। इनके पास से कांड में प्रयुक्त एक बाइक और चार मोबाइल जब्त किये गये हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ बेरमो आर रामकुमार, पुलिस निरीक्षक गोमिया थाना प्रभारी चतरोचट्टी राना, भानु प्रताप सिंह शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version