जमशेदपुर। आनलाइन शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संदेश में कहा कि रांची से जमशेदपुर को जोड़नेवाली नेशनल हाइ-वे का कार्य विभिन्न गतिरोध के कारण अधूरा था। केंद्र एवं झारखंड सरकार के आपसी समन्वय से राजमार्ग का दोबारा टेंडर हुआ है। उम्मीद है कि निश्चित समय सीमा के भीतर यह कार्य पूर्ण हो जायेगा। कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र प्रतिबद्ध है। आने वाले 13 महीनों में गंगा शत-प्रतिशत स्वच्छ होगी। सरकार इस ओर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version