रांची। आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत व केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने रांची के बुकरु स्थित आवास पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। धनबाद रवाना होने से पहले हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सुदेश महतो को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सुदेश महतो ने भी दोनों वरिष्ठ नेताओं को बधाई देते हुए झारखंड के नवनिर्माण और राज्य से माफिया राज समाप्त करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. देवशरण भगत और प्रवीण प्रभाकर पार्टी के स्थापना काल से ही संगठन से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव नमन साहू, छोटन सिंह, बंटी यादव, मीडिया संयोजक परवाज खान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी सुदेश महतो को बधाई दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version