Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धनबाद: प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूर की मौत, हंगामा
    Breaking News

    धनबाद: प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूर की मौत, हंगामा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में प्लास्टिक पाइप बनाने की फैक्ट्री अनिकेत सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्य के दौरान राजेश चौहान (32) की मौत हो गयी। घटना से गुस्साये परिजन और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के समझ शव रख हंगामा करने लगे। लोग प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंचे। लोगों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

    पोस्टमार्टम के बाद परिजन फैक्ट्री के मुख्य गेट पर पुन: शव रख मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जिसका नेतृत्व भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा कर रहे थे। शाम को धोवाटाड़ स्थित कंपनी कार्यालय में दोनों पक्षों की ओर से वार्ता हुई। जिसमें मृतक के परिवार को ढ़ाई लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। वार्ता में पार्षद प्रतिनिधि शिवदत कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट, राकोमस नेता उमा शंकर चौहान, सतनारायण चौहान, मनोज सिंह, कंपनी मालिक संजय जैन एवं प्रदीप जैन मौजूद थे।

    यह है मामला
    बस्ताकोला चौहान बस्ती के राजेश चौहान शुक्रवार को इस फैक्ट्री में ड्यूटी करने शुक्रवार को पहुंचा। घंटों काम करने के बाद उसका अचानक तबीयत खराब हो गयी। प्रबंधन उसे अस्पताल में ले जा कर कार्यालय में डेढ़ घंटा तक आराम करने के लिए बैठा दिया। जहां उसकी और तबीयत बिगड़ गयी। सूचना पाकर परिजन पहुंचे। अन्य कर्मियों के सहयोग से झरिया स्थित अस्पताल ले गये। जहां उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसकी मौत हृदय गति रुकने से पुष्टि कर दी।

    राजेश की मौत के बाद इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फैक्ट्री परिसर में ही पत्नी मानती देवी, पुत्र अभिषेक(8) पुत्री सोनम (10) राखी (5) रोते रहे। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। अन्य महिलाएं उसे संभालने में जुटी हुई थी। मृतक मूल रूप से औरंगाबाद के चौठइयाबीघा के रहने वाला बताया जा रहा है। आंदोलन के दौरान अन्य कर्मी और भाजयुमो नेता रिंकू शर्मा ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि खतरनाक केमिकल के बीच मजदूरों को बिना मास्क और बूट का काम कराया जाता है। 12 घंटे काम करने के बावजूद भी उसे न्यूनत्तम मजदूरी नहीं मिलती। अन्य सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता है। बताया कि पूर्व में भी सोनार बस्ती के एक सोना बाउरी नामक कर्मी के हाथ की उंगली कट गयी थी। जहांं प्रबंधन उसे काम से हटाते हुए मुआवजा तक नहीं दिया था।

    संजय जैन, फैक्ट्री मालिक का कहना है: राजेश की मौत बीमारी कारण हुई है। केमिकल का प्रयोग करने की बात गलत है। हम सारे सुविधा मजदूरों को उपलब्ध कराते है। राजेश की मौत का दु:ख हमें भी है। वह मेरा कर्मी थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने पाक से मांगा मिग गिराने का सबूत
    Next Article शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की
    azad sipahi

      Related Posts

      रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई

      June 2, 2026

      रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच

      June 2, 2026

      टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
      • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
      • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
      • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version