Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चुनाव: रांची, चतरा, कोडरमा में होगा बड़ा खेल!
    Breaking News

    चुनाव: रांची, चतरा, कोडरमा में होगा बड़ा खेल!

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की 13 में से 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा के भीतर रांची, कोडरमा और चतरा सीटों के लिए मंथन का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार की आधी रात के बाद तक हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की 10 सीटों के लिए प्रत्याशी तय किये गये और इनके नामों की घोषणा शनिवार देर शाम की गयी। रांची, चतरा और कोडरमा सीट पर फैसला अभी नहीं हुआ है। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि इन तीनों सीटों पर कोई बड़ा खेल हो सकता है।

    सूत्रों के अनुसार रांची के निवर्तमान सांसद रामटहल चौधरी को फिर से टिकट मिलने के रास्ते में उनकी उम्र आड़े आ गयी। उधर चतरा में निवर्तमान सांसद सुनील सिंह के नाम पर भी आपत्ति जतायी गयी है। कोडरमा से डॉ रवींद्र राय के नाम पर पार्टी के भीतर ही विरोध हो गया है। ऐसे में इन तीनों सीटों पर नया उम्मीदवार उतारने की जरूरत पार्टी महसूस कर रही है। उसके सामने दुविधा यह है कि किसे उतारा जाये। इसलिए इन तीनों सीटों पर संभवत: ऐसे नामों पर विचार चल रहा है, जो चौंकानेवाले हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार को हजारीबाग में भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसमें कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

    जनार्दन पासवान थामेंगे भाजपा का दामन
    झारखंड में दो सीटों पर दावा करनेवाले राजद में शनिवार को अचानक बगावत की स्थिति पैदा हो गयी। पार्टी लगभग दो फाड़ होने के कगार पर है। पार्टी के राष्टय सचिव सह पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भाजपा में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि राजद में मान-सम्मान नहीं है। उन्हें टिकट की कोई लालसा नहीं है। वह भाजपा में एक कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे और अगर काम पसंद आये, तो यह आलाकमान पर निर्भर है कि वह क्या करता है। भाजपा में जाने की हमारी कोई शर्त नहीं है।

    10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित
    हजारीबाग जयंत सिन्हा
    खूंटी अर्जुन मुंडा
    लोहरदगा सुदर्शन भगत
    धनबाद पशुपति नाथ सिंह
    चाईबासा लक्ष्मण गिलुआ
    जमशेदपुर विद्युत वरण महतो
    गोड्डा निशिकांत दुबे
    पलामू वीडी राम
    दुमका सुनील सोरेन
    राजमहल हेमलाल मुर्मू

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैम पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा, राहुल से माफी की मांग
    Next Article अन्नपूर्णा और गिरिनाथ सिंह को लेकर अटकलें
    azad sipahi

      Related Posts

      अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी

      December 26, 2025

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी
      • Playing Tower Rush – Definitive Slot Mechanics
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version