रांची। झारखंड में महागठबंधन के स्वरूप से 24 मार्च को पर्दा उठ जायेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लोकसभा सीटों के बंटवारे पर सब कुछ तय है। एक-एक कर अलग-अलग राज्यों में इसकी घोषणा की जा रही है। शुक्रवार को बिहार में घोषणा हो गयी है। रविवार को झारखंड में भी घोषणा कर दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का इफ बट नहीं है। एक सवाल के जवाब में सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाकपा नेता भुवनेश्वर मेहता महागठबंधन में हजारीबाग सीट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाकपा माले कोडरमा में महागठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी दे रहा है और दूसरी तरफ भाकपा हजारीबाग सीट मांग रही है, यह नहीं हो सकता। पहले वामदलों को एक साथ बैठकर सीट को लेकर निर्णय लेना चाहिए था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version