Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चौथा वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया
    Breaking News

    चौथा वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 10, 2019Updated:March 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच वनडे की सीरीज के चौथे मुकाबले में 359 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम के एलेक्स केरी और एश्टन टर्नर क्रीज पर हैं। टर्नर ने वनडे में अपना पहला अर्धशतक लगाया। हैंड्सकॉम्ब ने करियर का पहला शतक लगाया। वे 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। ख्वाजा करियर का दूसरा शतक लगाने से चूक गए। वे 91 रन पर पवेलियन लौट गए।
    ऐसे गिरे आस्ट्रेलिया के विकेट

    पहला विकेट (0.4 ओवर): भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में भारतीय टीम को शुरूआती सफलता दिलाई। उन्होंने आॅस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को शून्य पर बोल्ड कर दिया। दूसरा विकेट (3.3 ओवर): भुवनेश्वर के बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शॉन मार्श को बोल्ड कर दिया। मॉर्श ने 10 गेंद में छह रन बनाए। तीसरा विकेट (33.1 ओवर): दो विकेट जल्दी लेने के बाद टीम इंडिया को तीसरी सफलता 30 ओवर बाद मिली। 34वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर दिया। बुमराह की बाउंसर को ख्वाजा संभाल नहीं सके और कुलदीप यादव को कैच बैठे।

    चौथा विकेट (36.1 ओवर): कुलदीप ने 37वें ओवर की पहली गेंद पर भारतीय टीम को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने मैक्सवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मैक्सवेल ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए।पांचवां विकेट (41.1 ओवर): युजवेंद्र चहल ने हैंड्सकॉम्ब को आउट कर टीम इंडिया को पांचवीं सफलता दिलाई। हैंड्सकॉम्ब 117 रन बनाकर लोकेश राहुल को कैच दे बैठे।

    धवन पर भारी पड़ी हैंड्सकॉम्ब-टर्नर की पारी, आस्ट्रेलिया ने चौथा वन-डे 4 विकेट से जीता
    पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) और एश्टन टर्नर (84*) की बेहतरीन पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने रविवार को चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 4 विकेट की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शिखर धवन के उम्दा शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 359 रन बनाए। जवाब में आॅस्ट्रेलिया ने 14 गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने वन-डे करियर का अपना पहला शतक जमाया और इस जानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव में ध्वस्त हो जायेगा भाजपा का झूठमहल: सुबोधकांत सहाय
    Next Article हर बूथ पर रहेगी भाजयुमो की नजर
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version