रांची। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, उसे पूरा नहीं किया। जो काम नहीं करना चाहिए था, वही किया। संवैधानिक संस्था को कमजोर किया। चुनाव आयोग, अदालत, सीबीआइ को अपनी मुट्ठी में करने की कोशिश की। देश में नरेंद्र मोदी के लिए कानून कोई मायने नहीं रखता है। समाज में जो भाईचारा था, उसे भी खत्म कर दिया। हिंदू-मुस्लिम, इसाई, आदिवासी सबको एक दूसरे से लड़ा दिया। कहा कि मॉब लिचिंग की घटना के बाद सरकार के लोग उनका स्वागत करते हैं। हमें एक होकर सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version