Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकार बनते ही न्यूनतम आय की गारंटी: राहुल गांधी
    Breaking News

    सरकार बनते ही न्यूनतम आय की गारंटी: राहुल गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। परिवर्तन उलगुलान रैली में शनिवार को मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधन की शुरुआत चौकीदार चोर है के नारे से की। राहुल ने कहा कि एक चौकीदार की वजह से सारे चौकीदार बदनाम हैं। एक चौकीदार मेरे पास आये और कहा कि आप नारा बदलो, क्योंकि एक चौकीदार की वजह से हम सभी बदनाम हैं, आप नारा बदलो कहो-देश का चौकीदार चोर है। हम सभी जानते हैं, जब-जब चौकीदार चोर है का नारा लगता है, तो देश के चौकीदार पीएम मोदी की ही बात हो रही है। राहुल गांधी ने यहां भी राफेल का मुद्दा छेड़ा।

    राहुल ने कहा कि राफेल के सौदे में पीएम मोदी ने अनिल अंबानी के जेब में पैसे डाले, यह शर्म की बात है। कहा कि कांग्रेस पार्टी जल-जंगल और जमीन बचाने के लिए 2014 में भूमि अधिग्रहण बिल लायी थी। जल, जंगल और जमीन आपकी है, यह अंबानी-अडाणी की नहीं है। कानून में साफ था कि किसानों से पूछे बगैर जमीन नहीं दी जा सकती है। अगर जमीन दी गयी, तो सोशल आॅडिट होगा। मोदी सरकार ने तीन बार लोकसभा में इस बिल में संशोधन का प्रयास किया। इसका कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया। नतीजतन मोदी सरकार ने राज्यों से कहा, आप राज्य में कानून बदल सकते हैं और आज झारखंड में आपकी जमीन छीनकर उद्योगपतियों को जमीन दी जा रही है।

    मैं झूठ नहीं बोलता, वादा निभाया है : राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़, राज्यस्थान और मध्यप्रदेश में साफ कहा कि जैसे ही चुनाव जीतेंगे, किसान का कर्जा माफ हो जायेगा। नरेंद्र मोदी हर भाषण में झूठ बोलते हैं। 15 लाख दूंगा, कर्जा माफ करूंगा, हमने दस दिन की बात की थी, चुनाव जीतने के दो दिनों के अंदर तीनों प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ किया। छत्तीसगढ़ की सरकार ने कहा कि जमीन अधिग्रहण बिल के मुताबिक जमीन दी गयी और पांच सालों तक इस्तेमाल नहीं किया, तो वापस लौटा दी जायेगी। छत्तीसगढ़ में जो वादा किया, उसे पूरा किया। पीएम मोदी ने सिर्फ 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है। उनका साढ़े तीन लाख करोड़ माफ किया जा सकता है, लेकिन गरीबों का नहीं। जहां देखों, मेड इन चाइना। यहां बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी झारखंड में है। राहुल गांधी ने कहा कि जैसी ही 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी, गरीबों को न्यूनतम आय देने का काम करेंगे। गरीब व्यक्ति को कम से कम आय का पैसा एकाउंट में मिलेगा। पीएम मोदी अगर अमीरों को पैसा दे सकते हैं, तो हम गरीबों को देंगे।

    वायुसेना का पैसा अंबानी के जेब में डाला : राहुल गांधी ने कहा कि साढ़े चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार का पतन हो गया है। वायुसेना देश की रक्षा करती है, हमारे पायलट शहीद होते हैं और पीएम वायुसेना से पैसे छीनकर अनिल अंबानी की जेब में डाल देते हैं। कहा कि किसानों हर महीने 500 रुपये दिया जाना, उनकी मेहनत का अपमान है। मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड का चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। बिना किसान को पूछे जमीन उद्योगपतियों को दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article14 सीट जीत कर कमल की माला पीएम को पहनायेंगे: सीएम
    Next Article डिक्शनरी में बदल गया अभिनंदन का अर्थ: मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version