देवघर। मुंबई के सैनी थाना क्षेत्र में दर्ज साइबर क्राइम के एक मामले में मुंबई पुलिस ने देवघर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सोनारायठीढ़ी थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में गुरुवार को देवघर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के बाद मुंबई और देवघर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
एक लाख रुपये की ठगी के मामले में की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोंदिया नावाडीह के रहने वाले 22 वर्षीय राजकुमार, 25 वर्षीय मिलन कुमार सुंदरम और 19 वर्षीय राजकुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की ठगी के मामले में यह गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक और एक एटीएम कार्ड जब्त किया है।