नयी दिल्ली। दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग में गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास के शादी का रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। रिसेप्शन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्री और संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले 12 मार्च को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ललित की शादी का रिसेप्शन हुआ था। 10 मार्च को रघुवर दास के जमशेदपुर स्थित एग्रिको आवास में भी रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। ललित दास की शादी छत्तीसगढ़ की रहने वाली पूर्णिमा साहू से आठ मार्च को हुई थी।
रांची और जमशेदपुर में आयोजित रिसेप्शन में मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद मेहमानों की आगवानी कर रहे थे। जमशेदपुर में मंत्री, विधायक और राजनीतिक पार्टियों के साथ अन्य मेहमान शामिल हुए थे। वहीं रांची में भी रघुवर कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।