Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भोलेनाथ की जयकारे से गूंज उठा रांची
    Breaking News

    भोलेनाथ की जयकारे से गूंज उठा रांची

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 4, 2019Updated:March 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सुना सुना हो सखियां, अइले गौरा के सजनवा…गीत के साथ दूल्हे रूप में जब शिवजी रथ पर सवार हुए, तो चौतरफा माहौल भोलेनाथ की जयकारे से गूंज उठा। यह विहंगम दृश्य था रांची स्थित पहाड़ी मंदिर का। महाशिवरात्रि पर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गयी। क्या छोटे क्या बड़े, पूरा माहौल शिवमय हो गया। बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद यहां शिव बारात में खुद को धन्य मानते हुए औघड़-भूत-प्रेत सब शामिल थे। एक से एक मनमोहक झांकियों के साथ भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के जयकारे से तमाम गलियां-चौराहा गुंजायमान रहा।

    इससे पहले शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी थी। मंदिर से रथ पर देवी-देवताओं के रूप धारण किये घोड़े, डीजे, झांकियां, मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार शिव बारात निकालने को तैयार थे। इसके पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगों के कपाल पर चंदन लगाकर बारात में शामिल होने का आमंत्रण दिया। शिव बारात निकलने से पहले महाआरती की गयी। इसमें नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महुआ माजी, संजय सेठ, ललित ओझा सहित कई गण्यमान्य लोग शामिल थे। शिव बारात में देवताओं के साथ ही शिवगण और भूत-पिशाच आकर्षण का केंद्र रहे, जो रास्ते भर नृत्य करते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती की गयी। इसमें श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूम रहे थे।

    वहीं कलाकारों को शिव तांडव देख हर कोई चकित था। दिव्य विकराल रूपी भूतगण बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। उस समय डमरुओं के डिम-डिम घोष से, भेरियों की गड़गड़ाहट से और शंखों के गंभीर नाद से तीनों लोक गूंज उठा। दुंदुभियों की ध्वनि से महान कोलाहल हो रहा था। जगत का मंगल और अमंगल का नाश करते हुए बारात नगर भ्रमण करते बढ़ रही थी। भगवान शिव की बारात पहाड़ी मंदिर से निकलकर गाड़ीखाना, अपर बाजार, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, कचहरी चौक, रातू रोड होते पिस्कामोड़ पहुंची।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा को उखाड़ फेंकना समय की मांग: बाबूलाल मरांडी
    Next Article रेलयात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही विश्वस्तरीय सुविधा: गिलुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version