Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कारपोरेट संस्थानों का अहम रोल
    Breaking News

    मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कारपोरेट संस्थानों का अहम रोल

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 14, 2019Updated:March 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कई दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इंडस्ट्रीज और कारपोरेट संस्थानों के नोडल अफसरों और मास्टर ट्रेनरों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह सीएसआर के तहत मतदाताओं को शिक्षित और जागरूक करने के लिए अभियान चलायें।

    उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत शिक्षा पर भी खर्च का प्रावधान है और इसका इस्तेमाल वह मतदाताओं को शिक्षित करने के लिए कर सकते हैं। श्री ख्यांगते ने नोडल अफसरों और मास्टर ट्रेनरों को कहा है कि प्रशिक्षण लेने के उपरांत अपने-अपने इंडस्ट्रीज, ट्रेड यूनियन, कामगारों, स्थानीय संस्थाओं और स्थानीय लोगों की चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित करें। उम्मीद जतायी कि इंडस्ट्रीज और कारपोरेट संस्थानों के सहयोग से चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
    मतदाता जागरूकता अभियान चलायें : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने इंडस्ट्रीज और कारपोरेट संस्थानों के नोडल अफसरों और मास्टर ट्रेनरों को कहा कि वह स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलायें, ताकि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इवीएम-वीवीपैट की डिजाइन इस तरह तैयार की गयी है कि इसके हैकिंग अथवा किसी तरह की छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है। इस बार लोकसभा चुनाव में एम-3 इवीएम का इस्तेमाल किया जायेगा। इसमें रियल टाइम वोट कास्ट की व्यवस्था के साथ कई नयी तकनीकों को जोड़ा गया है। कहा कि औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा मतदान के लिए अपने कर्मियों को अवकाश दिया जाना है। वैसे प्रतिष्ठान जहां कार्य की आवश्यकता को देखते हुए कर्मियों को बुलाना नितांत आवश्यक है, तो वहां शिफ्ट में कर्मियों को मतदान करने का अवसर दिया जाये।

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन ने इंडस्ट्रीज और कारपोरेट संस्थानों के नोडल अफसर और मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता भागीदारी को बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे स्वीप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि स्वीप सिर्फ पब्लिसिटी, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके जरिये मतदाताओं को शिक्षित, सोशल मोबलाइजेशन, सामाजिक गतिविधि और मजबूत सहभागिता का सशक्त माध्यम है।

    उन्होंने कारपोरेट सेक्टर से कहा कि इस बार चुनाव में मतदान के प्रतिशत को कम से कम दस प्रतिशत तक बढ़ाने, महिला-पुरुष मतदाताओं के बीच के गैप को कम करने, चुनाव प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, इसके लिए उन्होंने स्थानीय हाट-बाजार में जागरूकता अभियान चलान, युवा मतदाताओं को सक्रिय करने के लिए स्वीप कार्यक्रमों को तेज करने को कहा। कहा कि युवा, दिव्यांग, महिला और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हंै।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरे दरवाजे भी झांक रहे रवींद्र पांडेय, तीसरा विकल्प भी खोला
    Next Article हेमंत दिल्ली पहुंचे, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version